भाजपा भगाओ, महंगाई घटाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
गुरुवार, 18 नवंबर 2021
Comment
विक्की कुमार गुप्ता
मुंगरा बादशाहपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण मुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समूचे नगर में वर्तमान सरकार द्वारा केंद्र व राज्य में बढ़ती हुई लगातार महंगाई को लेकर पदयात्रा निकाली। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी नगर मंडल कांग्रेश अंग्रेसजनों ने भाजपा भगाओ महंगाई - के नारे के साथ पदयात्रा की। पदयात्रा समापन पर प्रदेश प्रवक्ता हदयनारायण मुन्ना ने कहा कि महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,चरम पर है बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।आज महंगाई की मार से परेशान जनता कांग्रेस साथ आ गई है। इस पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ रखा है।
0 Response to "भाजपा भगाओ, महंगाई घटाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा"
एक टिप्पणी भेजें